पीलीभीत,बीसलपुर:- सतत् विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का आयोजन 'सनातन धर्म इंटर
कॉलेज, मेरठ' में किया गया। जिसमे जनपद पीलीभीत के कस्तूरबा गांधी आवासीय
बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर की कु० काजल प्रजापति व कु० रंजना
गंगवार ने उप बिषय शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूप के अंतर्गत
'पायथागोरस प्रमेय' और 'प्रॉपर्टी ऑफ सर्किल बिषय' पर मॉडल बनाया। जिसमे
'कु० काजल' प्रजापति ने जूनियर संबर्ग में 'राज्य में तृतीय स्थान'
प्राप्त कर अपने मंडल के साथ साथ अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन
किया। इन्होंने अपना मॉडल विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र सिंह के निर्देशन
में बनाया। इसके अतिरिक्त जनपद के एक अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका
विद्यालय ईंटगांव बिलसंडा पीलीभीत की छात्रा कु० सविता गंगवार ने अपना
मॉडल भावी परिवहन एवं संचार पर विद्यालय की बिज्ञान शिक्षका गायत्री
गंगवार के मार्ग दर्शन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करा और
साथ ही जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत की प्रशिक्षु
छात्रा कु० जौली अग्रवाल ने शिक्षक संबर्ग में राज्य में द्वितीय स्थान
प्राप्त किया। जिन्होंने अपना मॉडल डायट प्रबक्ता स्वदेश गंगवार के
निर्देशन में भावी परिवहन एवं संचार बिषय पर बनाया।