दीपक कुमार बने शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष


जगतपुर रायबरेली।(आरएनएस) जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसमें दीपक कुमार लगातार दूसरी बार शिक्षक संघ के जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। जिसमें दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 60 वोट पढ़ने थे । जिसमें 55 वोट ही पड़ सके। दीपक कुमार ने 42 वोट अर्जित कर एक बार पुनः अध्यक्ष पद प्राप्त किया,और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम लखन सागर को 13 वोट से ही संतोष करना पड़ा। दोपहर 2 बजे चुनाव की घोषणा हुई। जैसे ही अध्यक्ष पद की घोषणा हुई,समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्प लता एवं सीमा सिंह, मंत्री पद के लिए महेश कश्यप, कोषाध्यक्ष पद के लिए रीता रावत, संयुक्त मंत्री बबिता कनौजिया एवं शशिप्रभा, ऑडिटर अंतर सिंह, लेखाकार बिंदेश्वरी देवी ,का चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें सभी को सर्व सम्मत से चुन लिया गया। दीपक कुमार के विजयी होने पर साथी शिक्षको में पुनः निर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया,  और  मुंह मीठा कराया।